फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Star Paper Mill entered leopard, stirred

स्टार पेपर मिल में घुसा तेंदुआ, हड़कंप

Sat, 09 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Star Paper Mill entered leopard, stirred
शहर से बेहद सटे स्टार पेपर मिल में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ के घुस आने से हड़कंप मच गया। सुबह मिल में काम कर रहे दो कर्मचारियों पर उसने चुपके से झपट्टा मार दिया। इसके बाद मिल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संचालन बंद कर मिल को खाली करा द िया गया। सैकड़ों की संख्या में मिल कर्मचारी लाठी-डंडे, बल्लम और हथियार लेकर मिल में तेंदुए की तलाश में जुटे। कुछ जगहों पर उसके पंजों के निशान तो मिले मगर, उसका कही पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन


खबर मिलने के कई घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने पहले तो संसाधनों का रोना रोया। इसके बाद सहमे अंदाज में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे बाद तक तेंदुए का अता-पता नहीं मिलने के बाद देहरादून से बड़ा पिंजरा मंगाकर मिल के अंदर लगा दिया गया है। उधर, तेंदुए के शहर में आने की संभावनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाने में स्थित स्टार पेपर मिल में शुक्रवार को दिन निकलने से पहले ही एक तेंदुआ घुस आया। सुबह 5.50 मिनट पर उस विशालकाय तेंदुए को वहां काम कर रहे जयपाल ने देखा। मगर, उस वक्त लोगों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया।

थोड़ी देर बाद उसने अचानक वहां काम कर रहे शिवकुमार और उसके पास खड़े एक कर्मचारियों पर झपट्टा मारा। तेंदुए को सामने देखकर वहां हड़कंप मच गया। हालांकि वह छलांग लगाता हुआ आगे निकला और मशीनों के बीच से निकलता हुआ वह ओझल हो गया। इसके बाद तत्काल शिफ्ट इंचार्ज ने इसकी सूचना अधिकारियों की दी।

मिल प्रबंधन के आला अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की तो कई जगहों पर पंजे के निशान दिखाई दिए। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना सदर थाने, फायर ब्रिगेड और वन विभाग को की गई। खबर फैलते ही भारी भीड़ मिल गेट के सामने एकत्र हो गई। करीब 11 बजे वन विभाग से मात्र एक अधिकारी मौके पर आए और उन्होंने संसाधनों की कमी का रोना रोकर हाथ खड़े कर दिए।

इसके बाद सर्च ऑपरेशन के लिए रुप रेखा तैयार की गई। आपको बता दें कि कई सौ वर्ग मीटर में फैले मिल में उसकी तलाश बेहद मुश्किल काम है। वन विभाग ने दोपहर बाद मिल खाली कराकर एक पिंजरा वहां रखवा दिया।

संसाधनों के अभाव में फूल हाथ-पांव ः वन विभाग के पास संसाधन और कोई पुख्ता योजना नहीं होने के कारण मौके पर पहुंचे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

मौके पर आए अफसरों के पास ना तो ट्रैंकुलाइजनर गन थी और ना ही हाई डेंसिटी टार्च। इसके अलावा ऐसी जगहों पर तेंदुआ या अन्य जानवर को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता योजना भी नहीं थी। ऐसे में तेंदुए का बाहर इंतजार करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

मशीनों और गोदाम में छिपना बेहद आसान
स्टार पेपर मिल काफी लंबे-चौड़े क्षेत्रफल में हैं और अंदर बड़े-बड़े ब्वायलर और मशीनरी हैं। ऐसे में इसमें छिपना बेहद आसान है। यही कारण है कि लैपर्ड कुछ लोगों को दिखने के बाद से छिप गया। सही तरीके से सर्च नहीं हो पाने की वजह सेऱ् वह अंदर छिपा हुआ हो सकता है।

वर्जन
 सुबह मिल में तेंदुए के देखे जाने के बाद हमने संचालन बंद कर वन विभाग और अन्य विभागों को सूचित कर दिया था। तब से सर्च ऑपरेशन चल रहा है लेकिन अब तक ट्रेस नहीं हो पाया है। हम अलर्ट हैं और हमारे लिए पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा है। इससे करीब एक करोड़ रुपये के उत्पादन के नुकसान का आंकलन किया गया है।

- डीके यादव, जीएम, एचआर, पेपर मिल
वन विभाग, फायर और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए पूरी टीमें जुटी हैं। रात में उसके मूवमेंट की संभावना है। ऐसे में रात में ऑपरेशन तेज होगा।
- आरपी सिंह यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed