फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stamp theft of Rs 4,85,180 found in railway parking contract

Saharanpur News: रेलवे पार्किंग ठेके में मिली 4,85,180 रुपये के स्टांप चोरी

Sat, 28 Sep 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft of Rs 4,85,180 found in railway parking contract
सहारनपुर। स्टांप चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में सैयद माजरा टोल प्लाजा पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की स्टांप चोरी पकड़ी गई थी और अब रेलवे पार्किंग के ठेके में भी स्टांप चोरी मिली है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन की जांच में आया कि पार्किंग के ठेके में 4,85,180 रुपये की स्टांप चोरी की गई है। इसका वाद जिलाधिकारी कोर्ट में दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक निबंधन बृजेश सिंह चौधरी के अनुसार, रेलवे पार्किंग के ठेका 24 अप्रैल 2022 से 23 अप्रैल 2025 तक तीन वर्ष की अवधि के लिए हुआ है। निरीक्षण में इसका 100 रुपये के स्टांप पर अपंजीकृत विलेख 17 जून 2022 का मिला है। उन्होंने बताया कि स्टांप एक्ट के अनुसार यदि लीज की अवधि से पांच वर्ष से कम हो तो वार्षिक किराए के तीन गुणा पर स्टांप शुल्क लेने का प्रावधान है। विलेख पर संपूर्ण स्वीकृत बोली की धनराशि 40 लाख 44 हजार रुपये वार्षिक है, इसका तीन गुणा 12132000 रुपये बैठते हैं।
विज्ञापन

विलेख के शहरी होने के चलते इस पर चार प्रतिशत की दर से स्टांप शुल्क लगना था, जो 4,85,180 रुपये बनता है, लेकिन इस विलेख पर 100 रुपये का स्टांप शुल्क ही अदा किया गया। सहायक महानिरीक्षक निबंधन बृजेश सिंह चौधरी ने बताया कि 17 मई 2024 को किए गए निरीक्षण में इस रेलवे के ठेके पार्किंग के प्रपत्रों का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद जांच में स्टांप चोरी पकड़ी गई है। इस प्रकरण में जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टोल प्लाजा को नोटिस देने की तैयारी
उन्होंने बताया कि सैयद माजरा टोल प्लाजा के अलावा शाहजहांपुर और कोलकली कलां टोल प्लाजा पर भी पिछले दिनों जांच की गई थी। स्टांप के मामले में उनसे भी दस्तावेज मांगे गए हैं, जिसके लिए दोबारा से उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed