{"_id":"627e9b4977ffa166b508513a","slug":"stabbed-a-friend-to-death-saharanpur-news-mrt588401637","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर पर आधी रात में नशे में धुत तीन दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल युवक अकरम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली सदर बाजार नवादा रोड स्थित मोहल्ला काजीपुरा निवासी अकरम (28) पुत्र शफीक बृहस्पतिवार की रात 12 बजे अपने दोस्त नूर बस्ती निवासी अरशद और दानिश के साथ बैठा था। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक नशे में थे और वह सूंघने वाला नशा करते हैं। तीनों युवकों के बीच मजाक-मजाक में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। अकरम पर उसके साथियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अकरम की मौत हो गई। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकरम की मां सितारा की तहरीर पर पुलिस ने दानिश और अरशद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी दानिश और अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय तीनों युवक नशे में थे।