फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sports stadium win Championship

क्रिकेट में स्पोर्ट्स स्टेडियम बना चैंपियन

Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई दसवीं सहारनपुर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने कच्छल स्पोर्ट्स को 27 रन से हराया। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। एक समय टीम ने 36 रन पर छह विकेट गवा दिए थे, मगर बाद के खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए अपनी टीम को आठ विकेट के नुकसान पर 152 के स्कोर तक पहुंचाया। इनमें यशपाल ने नाबाद 56 रन का योगदान दिया, जबकि शाबान ने 40 रन बनाए।
विज्ञापन


153 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी कच्छल स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 125 ही रन बना सकी। इस प्रकार स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने यह मैच 27 रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव रंजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान तनवीर अहमद, अब्दुल कादिर, जुल्फकार, फुरकान कुरैशी, अब्दुल अहद, महेश शर्मा, अवनीश मंडोलिया, मनीष कुमार, राकेश शर्मा, भावना तोमर, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed