फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sports college ground reduced, new estimate will be made

स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड कम किए, नया एस्टिमेट बनेगा

Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sports college ground reduced, new estimate will be made
स्पोटर्स कॉलेज का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/बेहट। स्पोर्ट्स कॉलेज में बनने वाले ग्राउंड् की संख्या कम की गई है। एस्टिमेट भी नया बनेगा, जो अप्रैल माह में स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। यह जानकारी संयुक्त निदेशक (खेल) अनिल कुमार बनोदा ने दी। वह कॉलेज के लिए गठित कमेटी के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचे।
विज्ञापन

बसपा सरकार में करीब दस वर्ष पहले सहारनपुर को स्पोर्ट्स कॉलेज मिला। कॉलेज के लिए बेहट क्षेत्र के गांव शेरुल्ला गढ़ में जमीन फाइनल की। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। बाद में कॉलेज के लिए चिन्हित की जमीन विवादों में घिर गई। इसकी वजह जमीन का बरसाती नदी के किनारे होना था। तर्क यह था कि बरसात के दिनों में नदी उफान पर आने के बाद कॉलेज और कॉलेज में रहने वाले छात्रों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

करीब 40 फीसदी भवनों के निर्माण के बाद कॉलेज के आगे का निर्माण रुकवाया। करीब दो वर्ष पहले तत्कालीन डीएम पीके पांडेय ने कॉलेज का दौरा कर नदी की साइड के हिस्से की भूमि को छोड़ते हुए सुरक्षित साइड में पड़ी सिंचाई विभाग की 72 बीघा जमीन को कॉलेज को देने का प्रस्ताव शासन को भेजा, लेकिन निर्माण आज तक पुन: शुरू नहीं कराया जा सका है। कॉलेज के पुन: निर्माण के लिए शासन के संयुक्त निदेशक (खेल) की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इसमें सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग और राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमेटी ने संयुक्त निदेशक (खेल) अनिल कुमार बनोद के नेतृत्व में स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक ने बताया कि कॉलेज के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में करीब दस एकड़ जमीन को छोड़ दिया और 40 एकड़ नई जमीन फाइनल की गई है। कुल करीब 250 बीघा जमीन पर कॉलेज होगा। इसमें प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, हॉल, मैदान आदि सुविधाएं होंगी। कुछ ग्राउंड कम किए। कॉलेज के लिए पूर्व से स्वीकृत खेलों के ग्राउंड बनेंगे। विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए हॉल बनेगा। निर्माण निगम को अप्रैल के पहले सप्ताह तक नया एस्टीमेट बनाने को कहा है, जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही कॉलेज का पुन: निर्माण शुरू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, एसडीओ सिंचाई विभाग संजीव वर्मा, राजकीय निर्माण निगम के देहरादून खंड के जीएम एसके सकलानी, राजस्व परिषद के अधिकारी, डीएम द्वारा नामित दो सदस्य एसडीएम बेहट, एक्सईएन सिंचाई विभाग, ग्राम प्रधान और अन्य लोग मौजूद रहे।

संयुक्त निदेशक (खेल) अनिल कुमार बनोदा ने अपनी कमेटी के साथ बृहस्पतिवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज के लिए दस एकड़ भूमि छोड़कर 40 एकड़ नई भूमि को शामिल किया। निर्माण निगम को अप्रैल में अपना नया एस्टीमेट बनाकर देना होगा, जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण पुन: शुरू कराने की बात संयुक्त निदेशक ने कही है।
- प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed