फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speed up the development works and solve the problems in a timely manner

Saharanpur News: विकास कार्यों में लाएं तेजी और समस्याओं का हो समयबद्घ निस्तारण

Mon, 23 Jan 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Speed up the development works and solve the problems in a timely manner
विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक लेते बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान
सहारनपुर। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जो पाइपलाइन टूटी हुई है, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को जर्जर एवं लटकी हुई विद्युत तारों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिले। विकास कराना हम सबकी प्राथमिकता है। विधायक आशु मलिक ने कहा कि नगर निगम में शामिल 32 गांवों को यथाशीघ्र शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। निगम में शामिल गांवों को शहरी क्षेत्र की विद्युत लाइन से जोड़ा जाए। विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने विकास खंड पुंवारका के ग्राम दाबकी गुर्जर के विद्यालय में अधूरे एवं असंतोषजनक कार्य पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सुझाव को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुझावों को नजरअंदाज करना जनपद के हित में नहीं है। विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार आदि ने भी विचार रखे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed