फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speed up antilarva and fogging to eliminate mosquitoes: CMO

मच्छरों के खात्मे को एंटीलार्वा और फॉगिंग में तेजी लाएं : सीएमओ

Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Speed up antilarva and fogging to eliminate mosquitoes: CMO
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर मच्छर रोधी कार्रवाई प्रतिदिन की जा जाए। नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य नियमित रूप से किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जनपदीय टीम व ब्लॉक स्तरीय टीमों के द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए तथा भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर सर्वे किया जाए। घरों में छतों पर पुराने बर्तनों, फ्रिज की ट्रे, घरों में पोछे वाले बर्तन आदि में पानी जमा न होने दें। साथ ही सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक किया जाए। इसके अलावा सभी को वैक्टर जनित रोगों के अंतर्गत आने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि से बचाव एवं रोकथाम के लिए जागरूक किया जाए। लोगों को बताया जाए कि घर के अंदर, बाहर व छतों पर टूटे बर्तनों, टायर, गमले, बोतल आदि में पानी जमा न होने दें। कीटनाशक युक्त मच्छरदानी का ही प्रयोग करें। पानी के सभी बर्तन, टंकी इत्यादि को पूरी तरह ढक कर रखें। अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भर दें। खुद के साथ ही बच्चों को पूरी आस्तीन कमीज व पेंट ही पहनाकर रखें। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में ना पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed