फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special cleaning campaign started in rural area

ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान

Sun, 11 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Special cleaning campaign started in rural area
चिलकाना में सफाई अभियान के प्रति जागरुकता पैदा करता नगर पंचायत का वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत शनिवार से हो गई। सफाई कर्मियों से गांव की गलियों में सफाई अभियान चला और नालियां भी साफ की गईं। अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा। अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन जिले की 884 ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चला है। सफाई के साथ ही कली (चूने) और एंटी लारवा का छिड़काव भी कराया गया है।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र के गांव बरथा कायस्थ के प्रधान बालेश सैनी तथा सचिव ऋषिपाल ने बताया गांव में दो सरकारी तथा तीन प्राइवेट सफाई कर्मियों की मदद से सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे गांव बड़ा होने के कारण नियमित सफाई चलती रहती है।
विज्ञापन

गांव महेश्वरी के सचिव विंकित सैनी ने बताया क्षेत्र में शामिल गांवों में सफाई कर्मियों से सफाई अभियान चलवाया गया। गांव टोडरपुर के प्रधान चौधरी संजय ने बताया कि गांव में नियमित सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया। क्षेत्र के अन्य गांवों में भी सफाई अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक साढ़ौली कदीम क्षेत्र में सफाई अभियान के पहले दिन प्रचार प्रसार किया। एडीओ पंचायत प्रदीप पुंडीर ने बताया पहले दिन करीब 10 ग्राम पंचायतों में साफ - सफाई की गई और लोगों को जागरूक किया। टोडरपुर की ग्राम प्रधान के पति चौधरी ताहिर का कहना है कि पांच सफाई कर्मी लगाकर गांव की गलियां और नालियों की सफाई कराई गई है।
मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांवों में भी अभियान चला। नवगठित छुटमलपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी की देखरेख में प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने फतेहपुर और छुटमलपुर की शिव कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया।

अंबेहटा में विशेष सफाई अभियान के तहत गली मोहल्लों में सफाई कराकर चूना डलवाया गया। नगर पंचायत के ईओ एजाज अहमद ने बताया अभियान के तहत कस्बे में जगह-जगह सफाई के लिए अभियान चला है। अभियान 16 अक्तूबर तक चलेगा।

नानौता में नालो की  सफाई करते कर्मचारी

नानौता में नालो की सफाई करते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed