फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP student assembly observes fast in front of Mahatma Gandhi's statue

सपा छात्र सभा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने रखा उपवास

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP student assembly observes fast in front of Mahatma Gandhi's statue
गांधी पार्क में उपवास करते छात्र सभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बढ़ी हुई फीस वापसी, छात्र संघ चुनाव की बहाली और महंगाई आदि समस्याओं को लेकर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखा। उन्होंने छात्र हितों के लिए मजबूती के साथ संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता सपा छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष चौधरी वासिल तोमर के नेतृत्व में गांधी पार्क में एकत्र हुए और गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान छात्र छात्राओं के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। सपा ने छात्र संघ चुनाव कराकर छात्र राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने छात्र छात्राओं से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव दुर्जन, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष राव जुल्फकार खान, हसीन कुरैशी, फैसल सलमानी, युवराज चौधरी, सुहेब गाड़ा, प्रशांत चौधरी, योगेश झा, चिराग चौधरी, मंथन चौधरी, अनीस चौधरी, संदीप सोलंकी, संदीप कटारिया, साजिद सलमानी, नियाज चौधरी, हिमांशु, मौहम्मद अयान, संयम, अरशद, रिंकू गुर्जर, दीपक सैनी, जितेंद्र सिंह, अमजद भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed