फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP gives protection to goons and mafia: Chandramohan

सपा गुंडों और माफिया को देती है संरक्षण : चंद्रमोहन

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP gives protection to goons and mafia: Chandramohan
सहारनपुर। पार्षद विजय कालड़ा, गौरव चौधरी और पूर्व सभासद रोमी आहूजा, प्रवेश धवन एवं अनिल अरोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। चंद्रमोहन ने कि 2014 के दंगे के आरोपी रहे मोहर्रम अली पप्पू को सपा में शामिल कर सपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दंगाइयों, माफिया, गुंडों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है। समाजवादी पार्टी का यही असली चेहरा है। सपा ने उस मोहर्रम अली पप्पू को संरक्षण दिया है, जिसके कारण शहर ने दंगों का दंश झेला। उनके इस कृत्य का जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भाजपा सरकार में गुंडे, माफिया और दंगाइयों की जगह सिर्फ जेल है और उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम सरकार करती है। मुख्यमंत्री ने जनपद को एटीएस कमांडो प्रशिक्षण सेंटर की सौगात दी है, जहां से ट्रेनिंग लेकर कमांडो आतंकियों का खात्मा करेंगे। जनपद को मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय देने का काम किया है, जिससे यहां छात्रों को लाभ मिलेगा। भाजपा की सदस्यता श्रेय गौड़, रविसेन जैन, डॉ. आयुष धवन, सरदार सतपाल कलसी, राजा छाबड़ा, गौरव पूरी, विनय दुग्गल, अमन सेठी, आशु नौटियाल, शिवम महेंद्र, गौरव कुमार आदि ने ली। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, केएल अरोड़ा, पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, कर्ण सिंह कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed