फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP declared candidates for six seats

सपा ने छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP declared candidates for six seats
सहारनपुर। सपा ने जिले की छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सपा-रालोद गठबंधन में देवबंद सीट भी आखिरकार सपा को मिली है, जबकि रालोद को केवल रामपुर मनिहारान सीट पर ही संतोष करना पड़ा है, हालांकि यहां भी प्रत्याशी विवेककांत सपा का ही है, जो रालोद के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ेेंगे। देवबंद सीट को लेकर गठबंधन के दोनों दल बीते काफी दिनों से दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

जनपद में अब भाजपा, बसपा और सपा-रालोद सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने एक, आप ने दो, आजाद समाजपार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए है। सोमवार शाम को सपा की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में पार्टी हाईकमान ने बेहट सीट से उमर उली खान, शहर सीट से निवर्तमान विधायक संजय गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। देहात सीट पर आशु मलिक, गंगोह सीट से चौधरी इंद्रसेन को टिकट दिया है। भाजपा छोड़ कर सपा में आए निवर्तमान विधायक डॉ धर्म सिंह सैनी को नकुड़ सीट से ही प्रत्याशी बनाया है। देवबंद सीट को लेकर कई दिनों से रस्साकशी चल रही थी, जिस पर विराम लगाते हुए सपा हाई कमान ने पूर्व मंत्री राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा को प्रत्याशी बनाया है। जिले की एक मात्र आरक्षित रामपुर मनिहारान सीट से गठबंधन की ओर से कांग्रेस छोड़ कर सपा में आए विवेककांत को चार दिन पहले ही प्रत्याशी घोषित किया था, जो रालोद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed