फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP candidates declared for five assembly seats in the district

जिले की पांच विधान सभा सीटों पर आसपा के प्रत्याशी घोषित

Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP candidates declared for five assembly seats in the district
जिले की 6 विधानसभा सीटो पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आजाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जनपद की बेहट और नगर विधानसभा सीट को छोड़कर शेष सभी पांच विधान सभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर सभी बिरादरी के लोगों को टिकट दे रही है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मुख्य मंडल कार्यालय पर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष गौतम प्रधान ने बताया कि पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सहमति मिलने के बाद जिले की छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। सहारनपुर देहात सीट से कुरबान अहमद को चुनाव मैदान में उतारा गया है। रामपुर मनिहारन सीट से डॉ. बृजपाल सिंह को टिकट दिया गया है, जो कांशीराम के मिशन में भी शामिल रहे हैं और लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। नकुड़ विधान सभा सीट पर सोनू सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। देवबंद विधान सभा सीट पर योगेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है वह गुर्जर समाज से आते हैं। गंगोह विधानसभा सीट पर मौसम राव को चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। वह भी पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। सहारनपुर नगर सीट के प्रत्याशी की घोषणा बृहस्पतिवार तक की जा सकती है। जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा चुनाव में जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर टिकट देने के आदेश दिए हैं, जिससे सभी को मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि पार्टी टिकट वितरण में दलितों को 30, मुस्लिम, अल्पसंख्यकों को 23, ओबीसी, अति पिछड़ा और मुस्लिम ओबीसी को 45 तथा अनुसूचित जनजाति को 02 फीसदी हिस्सेदारी दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही है। सरकार की नीतियों से आम जन परेशान है। अब जनता बदलाव चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed