फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP-BSP looted the state: savtrant

सपा-बसपा ने राज्य को लूटने का काम किया: स्वतंत्र

Fri, 06 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP looted the state: savtrant
गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर मुख्यमंत्री की जनसभा में विचार रखते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व की बसपा और सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया है। भाजपा सरकार बनने के बाद ही भ्रष्टाचार और अपराधियों पर अंकुश लगा है। योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री पहली बार प्रदेश को मिला है, जो सिर्फ किसान, गरीब, नौजवान, पिछड़ों और अति पिछड़ों के कल्याण के बारे में ही सोचते हैं।
विज्ञापन

गंगोह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा और सपा सरकार में सरकारी पैसे का दुरुपयोग होता था। प्रदेश की जनता की कोई फिक्र नहीं थी। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। बहन-बेटियों के साथ आए दिन जघन्य अपराध होते थे, लेकिन जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार और अपराध का खात्मा हुआ है। गरीबों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अति पिछड़ों के कल्याण के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि हम जनता के साथ है, जिस तरह कैराना से प्रदीप चौधरी को जिताकर संसद भेजा है। इसी तरह गंगोह विधानसभा सीट पर भी एक बार फिर कमल खिलाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ मजबूत करें।
विज्ञापन

अब अखबारों की सुर्खी बनता है, एक लाख का इनामी ढेर : सुरेश राणा
सहारनपुर। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्व की बसपा और सपा सरकार के कार्यकाल में लोग दिन में भी अपने घरों से निकलते हुए डरते थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधियों का आतंक था। सहारनपुर में दिन-दहाड़े बदमाशों ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर कारबाइन लूट ली थी। डकैती, लूट की घटनाएं और महिलाओं के साथ रोजाना अपराध होते थे। पहले अखबारों में छपता था कि डकैती पड़ी, लूट हुई, हत्या हुई, लेकिन अब सुर्खियां बनता है कि एक लाख का इनामी बदमाश ढेर। अब देश और प्रदेश में जनता की सरकार है और जनता राज चलता है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास का चक्र शुरू हुआ। 2017 में भाजपा सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। पहले एक घंटे बिजली आती थी और पूरी-पूरी रात बिजली गायब रहती थी, लेकिन अब 24 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है। किसानों को रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराया गया। बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाने काम किया गया, जो अब भी बंद पड़ी हैं, उनको भी इसी सत्र में चलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा को संबोधित करते  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

गंगोह में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed