फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Soon the highway will be constructed till Siddhpeeth Shakambhari Devi

जल्द होगा सिद्धपीठ शाकंभरी देवी तक हाईवे का निर्माण

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Soon the highway will be constructed till Siddhpeeth Shakambhari Devi
बेहट में पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। केंद्रीय पिछड़ा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी तक हाईवे का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने 246 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

लोकेश प्रजापति सोमवार को बेहट मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले यूपी को भ्रष्टाचार व अपराध युक्त प्रदेश कहा जाता था, लेकिन भाजपा ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में यूपी को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने का काम किया है। पूर्व की सरकारों में धान की खरीद बिना एमएसपी के मंडी में बैठे बिचौलियों के माध्यम से प्रति वर्ष 6 लाख मीट्रिक टन की जाती थी, जबकि भाजपा सरकार में 2020-21 में धान एमएसपी के साथ 56 लाख मीट्रिक टन खरीद की गई। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश की गन्ना मिलों को बेचने का काम किया है और भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेची गई सभी मिलों को वापस लेने का काम किया है। सरकार ने अपने इस कार्यकाल के दौरान 18 हजार करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कराई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कि किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। सरकार का विरोध करने वालों में शामिल लोग विपक्षी दलों के एजेंट है। वे किसान नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, साहब सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, जिपं सदस्य हंसराज गौतम, मुल्कीराज सैनी, धीराज प्रधान, लोकेश त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed