फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Some contractual teachers may be out

संविदा की कुछ शिक्षिकाएं हो सकती है बाहर

Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Some contractual teachers may be out
सहारनपुर। नवीनीकरण से जुड़े शासनादेश ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं की टेंशन बढ़ा दी है। शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद में 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें सभी शिक्षिकाएं संविदा पर कार्यरत हैं। शिक्षिकाओं ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर, कला व क्राफ्ट की शिक्षिकाओं का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। सहारनपुर में शासनादेश से प्रभावित होने वाली शिक्षिकाओं की संख्या करीब 24 है। इनमें ज्यादातर शिक्षिकाएं दस से 12 वर्ष से काम कर रही हैं। नवीनीकरण नहीं होने का सीधा मतलब यह है कि उनकी नौकरी जा रही है। शिक्षिकाओं ने बताया कि यदि ऐसा होता है तो उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा। अनेक शिक्षिकाएं ऐसी हैं, जिनके परिवार उन्हीं की नौकरी से चलते हैं। शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ विषयों की शिक्षिकाओं का नवीनीकरण नहीं होना है। शासनादेश में कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हो रही हैं। ऐसे में महानिदेशक को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed