फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart meters of 30 thousand consumers will be prepaid

30 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर होंगे प्रीपेड

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Smart meters of 30 thousand consumers will be prepaid
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड से प्रीपेड में परिवर्तित किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने के लिए एक माह का समय भी मिलेगा, जिसके बाद प्रीपेड मीटरों का उपयोग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, एक वर्ष में विद्युत निगम ने करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए। अभी तक यह मीटर पोस्टपेड हैं। इसके तहत विभागीय कर्मचारी घर जाकर रीडिंग लेने के बाद बिल बनाकर उपभोक्ता को देते हैं, लेकिन अब रीडिंग लेने वाली व्यवस्था खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराना पड़ेगा। तभी विद्युत सप्लाई जारी रहेगी। जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड में परिवर्तित किए जाएंगे, उन्हें व्हाट्सएप और मोबाइल फोन पर मेसेज कर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, रिचार्ज कराने के लिए विद्युत निगम के घंटाघर सहित समस्त कार्यालय में अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। अगर कोई उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज नहीं कर सकता तो वह कार्यालय में काउंटर पर मीटर नंबर बताकर रिचार्ज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले मिलेगा मेसेज, रात में बंद नहीं होगी सप्लाई
रिचार्ज खत्म होने से तीन दिन पूर्व उपभोक्ता को व्हाट्सएप और मेसेज के माध्यम जानकारी दी जाएगी। ताकि वह समय से अपना बिल जमा करा सके। अगर किसी व्यक्ति के मीटर का रिचार्ज रात आठ बजे के बाद खत्म होगा तो रात में विद्युत सप्लाई बंद नहीं होगी, लेकिन अगले दिन सुबह को सप्लाई बंद हो जाएगी।
मिल चुुकी हैं कई खामियां
स्मार्ट मीटरों में खामियां भी मिल चुकी हैं। विद्युत निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में रोजाना ऐसी शिकायतें आती हैं, जब अत्यधिक बिल आने की शिकायतें आ रहीं हैं। किसी उपभोक्ता ने 100 यूनिट इस्तेमाल किए, लेकिन बिल 20 से 25 हजार रुपये तक आता है, जिस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर राजनीतिक संगठन प्रदर्शन कर व्यवस्था में सुधार करने की भी मांग कर चुके हैं।

स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड करने की तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर शासन से भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। जल्द मीटरों को प्रीपेड कर दिया जाएगा। -- जीसी झा, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण निगम, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed