{"_id":"6413647663799a98920a6d34","slug":"smart-city-works-should-be-completed-by-june-30-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-156751-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के कार्य 30 जून तक पूरे कराए जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के कार्य 30 जून तक पूरे कराए जाए
Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
सहारनपुर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य 30 जून तक पूरे किए जाएं। निवेश के लिए जनपद के उद्यमियों से हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन प्रस्ताव) को धरातल पर लाए जाए। इसके उद्यमियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को भी तुरंत निदान होना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने तमाम विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने को कहा। रिक्त पदों पर चयनित चिकित्सकों की ज्वाईनिंग शीघ्र कराई जाए। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं सर्वश्रेष्ठ रहनी चाहिए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि नगर निगम में जुड़े नए 32 गांवों में नगरीय विद्युत आपूर्ति एवं नगरीय सुविधाएं दी जाए। नगर निगम में जोड़े गए 32 गांवों सहित अन्य विकास कार्यों के लिए तीन सदस्यों की एक समिति का गठन किया जाए। 30 जून तक स्मार्ट सिटी के कार्य करने के निर्देश है। एक अप्रैल से किसानों के लिए ट्यूबवैल की बिजली मुफ्त दी जानी है। इसके में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जनपद चार माह से विकास कार्यों की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा गया कि सहारनपुर शासन द्वारा चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों में नंबर एक बनने की क्षमता रखता है। आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में जनपद दूसरे तथा मंडल में प्रथम है।
विज्ञापन
गन्ना किसानों के भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान मिलने पर किसी प्रकार की समस्या न हो। आरा मशीन के लाईसेंस देने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। डीएफओ ने अवगत कराया कि यहां पर डिपो बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री बृजेश सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, किरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, सीडीओ विजय कुमार, एसडीए वीसी आशीष कुमार, डीएफओ गौतम राय, श्वेता सैन, एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्र समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मां शाकंभरी कराएं विवि का नाम
सहारनपुर। इस दौरान उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि शासन ने मां शाकुंभरी विवि का नाम संशोधन करके मां शाकंभरी विवि कर दिया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री ने डीएम से कहा कि यदि ऐसा शासनादेश आ गया है तो 24 घंटे में सही नाम अंकित कराया जाए।