फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smack smuggler injured in encounter

मुठभेड़ में गोली लगने पर स्मैक तस्कर घायल

Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Smack smuggler injured in encounter
मुठभेड़ में गोली लगने से स्मैक तस्कर घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने स्मैक तस्कर नौशाद घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मौके से असलाह और 510 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर के सिरचंडी निवासी नौशाद उर्फ गुड्डू सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में बाबा लालदास रोड पर कब्रिस्तान के पास स्मैक सप्लाई करने आ रहा है। इसके बाद मंडी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार तस्करों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें नौशाद के पैर गोली लगी और वह गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम स्मैक के अलावा तमंचा, कारतूस और बाइक भी मिली है। इसके बाद घायल नौशाद को पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। आरोपी से उसके साथी का नाम पता भी मालूम किया जा रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि मौके से फरार हुए नौशाद के साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

बरेली से आती है स्मैक
पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर आते हैं, जिसे सहारनपुर, हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में सप्लाई करते हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि तस्करों के बरेली नेटवर्क को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed