फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slogans were taken out in protest against rape and murder.

दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में नारेबाजी कर जुलूस निकाला

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Slogans were taken out in protest against rape and murder.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के संगठनो के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से आक्रोशित विभिन्न संगठनों से जुडे़ लोगों ने सोमवार को जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे स्टेशन स्थित वाल्मीकि मंदिर से भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस), जिला वाल्मीकि सभा, आदि आंबेडकर आंदोलन सहारनपुर आदि संगठनों के नेतृत्व में शुरू हुए जुलूस में आक्रोशित युवाओं ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को पचास लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि देश भर में अनुसूचित जातियों के लोगों के प्रति आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान राष्ट्रीय संचालक भावाधस अजय बिरला, प्रवीण सौदाई, रमेश डबराल, डॉक्टर दिनेश कल्याण, गौरव पुहाल, भावाधस के राष्ट्रीय महामंत्री ओपी कल्याण, विनोद वैद्य, संदीप, सोनू बिरला, जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सूद, विश्वंभर सिंह ढिलोड, दीपक बोहत्रा, विनोद वैद्य, गौरव चौहान, चेतन चनयाणे, रितेश कुमार, आदि आंबेडकर आंदोलन के मंडल अध्यक्ष विश्वास कांगड़ा, जिलाध्यक्ष सोमनाथ भील, विनोद ढिलोड, संजय सूद, जुगनू वाल्मीकि, रोहित मेघनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed