{"_id":"6144d6f38ebc3e79d351c3e6","slug":"slogans-against-sdm-registry-office-closed-saharanpur-news-mrt5566915168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी, रजिस्ट्री कार्यालय किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी, रजिस्ट्री कार्यालय किया बंद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते तहसील बार के अधिवक्ता
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या पर मनमानी, अधिवक़्ताओं की बात न सुनने व अन्य तहसील के कार्यों को तवज्जो न दिए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में एसडीएम की कार्य शैली पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य बंद रहेगा और अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार व महासचिव मेहरबान की अगुवाई में आयोजित बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता चौधरी नकली सिंह, जगपाल सिंह, राजबीर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुर्जर, सतीश पुंडीर, जवाहर सिंह, ईश्वरपाल, ठाकुर धीर सिंह, बालेश्वर सिंह आदि ने कहा कि एसडीएम अपनी मनमानी पर उतारू हैं। यदि अधिवक्ता उनसे समय लेते हैं उसके बाद भी वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इससे लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिवक़्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक़्ताओं ने तय किया कि शनिवार को तहसील दिवस के दौरान अधिवक्ता, टाइपिस्ट व दस्तावेज लेखक कोई कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद 21 सितंबर से रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार के साथ अन्य सभी कार्यों से अधिवक्ता अनिश्चित काल के लिए विरत रहेंगे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नही हो जाता वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान अधिवक़्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या ने कहा कि अधिवक़्ताओं के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। तहसील के कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। सभी की बात को सुना जा रहा है।