फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slogans against SDM, registry office closed

एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी, रजिस्ट्री कार्यालय किया बंद

Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Slogans against SDM, registry office closed
रामपुर मनिहारान में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते तहसील बार के अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या पर मनमानी, अधिवक़्ताओं की बात न सुनने व अन्य तहसील के कार्यों को तवज्जो न दिए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में एसडीएम की कार्य शैली पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक रजिस्ट्री कार्यालय का कार्य बंद रहेगा और अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार व महासचिव मेहरबान की अगुवाई में आयोजित बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता चौधरी नकली सिंह, जगपाल सिंह, राजबीर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुर्जर, सतीश पुंडीर, जवाहर सिंह, ईश्वरपाल, ठाकुर धीर सिंह, बालेश्वर सिंह आदि ने कहा कि एसडीएम अपनी मनमानी पर उतारू हैं। यदि अधिवक्ता उनसे समय लेते हैं उसके बाद भी वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। इससे लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिवक़्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक़्ताओं ने तय किया कि शनिवार को तहसील दिवस के दौरान अधिवक्ता, टाइपिस्ट व दस्तावेज लेखक कोई कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद 21 सितंबर से रजिस्ट्री कार्यालय का बहिष्कार के साथ अन्य सभी कार्यों से अधिवक्ता अनिश्चित काल के लिए विरत रहेंगे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नही हो जाता वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान अधिवक़्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या ने कहा कि अधिवक़्ताओं के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। तहसील के कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। सभी की बात को सुना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed