फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sleeping officers are occupying lands

सो रहे अधिकारी, हो रहे जमीनों पर कब्जे

Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sleeping officers are occupying lands
पालिका की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नगर निगम की जमीनों पर कब्जों के लिए जितने जिम्मेदार कब्जा करने वाले हैं। उससे कहीं अधिक जिम्मेदार निगम के अधिकारी हैं, जो जानते हुए भी जमीनों को बचाने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में भी शहर में अनेक जगहों पर नगर निगम की जमीनों पर स्थाई और अस्थाई कब्जे हैं। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में नगर निगम की 1.02 हेक्टेयर जमीन निकलने के बाद से नगर निगम अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


मगर नगर निगम की जमीन पर कब्जा होने का यह पहला वाकया नहीं है। दिल्ली रोड पर ही एक अन्य कॉलोनी में भी निगम की करोड़ों की जमीन हथिया लिए जाने का मामला कई साल से उठ रहा है। इस जमीन को नगर निगम के अफसर खाली नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले मल्हीपुर रोड पर एक व्यक्ति ने निगम की जमीन की बाउंड्री कराने के साथ ही उसपर मकान तैयार करा लिया था। जैसे ही इसका पता निगम अफसरों को चला तो निगम की टीम मौके पर पहुंची, जिसे बैरंग लौटना पड़ा था।

मामले में कोतवाली सदर बाजार में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, मगर उसके बाद मामला दबा दिया गया। अब निगम अफसरों का कहना है कि जिस जमीन को वह अपनी बता रहे थे, वह उसी व्यक्ति की है, जिसने कब्जा किया हुआ है।

दो साल पहले कोतवाली मंडी क्षेत्र में बने नगर निगम के क्वार्टर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। नगर निगम अफसरों को पुलिस साथ लेकर जाकर क्वार्टर को कब्जा मुक्त कराना पड़ा था।

अब राकेश टाकिज के पीछे कांशीराम कॉलोनी के पास खाली पड़ी नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर स्थानीय लोगों का कब्जा है। हैरत की बात यह है कि इस भूमि पर नगर निगम ने अपना बोर्ड भी लगवाया हुआ है।

करीब एक साल पहले इस जमीन पर कब्जे के समाचार को प्रमुखता से उठाया गया था, मगर तत्कालीन नगरायुक्त ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इससे साबित होता है कि जमीनों पर कब्जे निगम अफसरों की लापरवाही का नतीजा हैं। 


नगर निगम की जमीनों पर कब्जे होने के सभी मामले पुराने हैं, जिनका पता अब चल रहा है। जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। निगम अपनी किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं होने देगा। 
 - ओपी वर्मा, नगरायुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed