{"_id":"680900ec92d1a62fde0b3071","slug":"skin-allergies-are-occurring-due-to-intense-sunlight-patients-increased-by-20-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-147846-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज धूप से त्वचा में हो रही एलर्जी, 20 फीसदी तक बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज धूप से त्वचा में हो रही एलर्जी, 20 फीसदी तक बढ़े मरीज
Wed, 23 Apr 2025 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते त्वचा रोग&nbs
सहारनपुर। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही तेज धूप में एलर्जी से त्वचा का संक्रमण बढ़ गया है। लोगों के गर्दन, चेहरे और हाथ में छोटे-छोटे दाने निकल रहे हैं। स्थिति यह है कि गर्मी के चलते एसबीडी जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गई। ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने लोगों को धूप में नहीं निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। गर्मी बढ़ने से सनबर्न के चलते त्वचा में एलर्जी हो रही है। बहुत जरूरी होने पर ही धूप में निकलें। उन्होंने बताया कि लोगों को धूप में निकलते समय चेहरे, गर्दन व हाथ को कपड़े से ढंकने की सलाह दी है। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। गर्मी में त्वचा पर धूल चिपक जाती है। इसके कारण खुजली होने लगती है और दाद का रूप लेती है। इसके अलावा पसीन के कारण फंगल इंफेक्शन भी बढ़ता है।
-- -- -- -
-- बचाव के लिए यह करें
- चार-पांच लीटर पानी पीएं, हाथ-पैरों को ठंडे पानी से धोएं।
- धूप में निकलने से आधा घंटे पहले सनक्रीम लगाएं।
- शराब-तंबाकू का उपयोग और धूम्रपान न करें।
- बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें।
- सलाद, रसदार फल खाएं, शिकंजी और लस्सी-छाछ पीएं।
- धूप में नहीं निकलने से बचें।
- पसीना न हो, इसके लिए हवादार जगह पर रहें।