{"_id":"5bb114f4867a557f66620a23","slug":"six-members-of-salwar-gang-arrested-in-fci-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई परीक्षा में साल्वर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई परीक्षा में साल्वर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर जीआरपी की गिरफ्त में साल्वर गैंग के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर में भारतीय खाद्य निगम में गार्ड की भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग के छह सदस्यों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है, इनमें एक परीक्षार्थी भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, फर्जी प्रवेश पत्र एवं फोटो बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार लोग बागपत के रहने वाले हैं।
सोमवार को सहारनपुर के 49 परीक्षा केंद्रों पर एफसीआई गार्ड की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस परीक्षा में साल्वर गैंग के सक्रिय होने और उसकी लोकेशन रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी जीआरपी को मिली, जिस पर जीआरपी ने एक ईको वैन में नजर आए छह लोगों को दबोच लिया।
इनके पास से आठ मोबाइल फोन, 11 फर्जी आधार कार्ड, 11 प्रवेश पत्र, 11 फोटो और 16 हजार रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का लीडर नीरज निवासी ग्राम पुसार थाना दोघट, जिला बागपत, तरुण दहिया निवासी ग्राम अबूपुर, गाजियाबाद, सुमित निवासी ग्राम फलावदा, मेरठ, रोहित निवासी केवा संजपुर, सिंघावली अहीर बागपत, महेंद्र और मनीष निवासी दुधहारा, बड़ौत, बागपत है। तरुण दहिया अभ्यर्थी है, उसने अपना फर्जी प्रवेश पत्र एक साल्वर के नाम से तैयार कराया हुआ था।