फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six including teacher died of fever in the district

जिले में बुखार से अध्यापक सहित छह की मौत

Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six including teacher died of fever in the district
Six including teacher died of fever in the district
जिले में बुखार से अध्यापक सहित छह की मौत
विज्ञापन

बेहट /छुटमलपुर/ नागल (सहारनपुर)। बुखार का प्रकोप जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में विभिन्न स्थानों पर बुखार की चपेट में आने से एक अध्यापक सहित छह लोगों की मौत हो गई।
पुंवारका विकास खंड के गांव रजापुर में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार की रात में महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती गांव के एक बुखार पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव के 55 वर्षीय नाथीराम पुत्र नयादर सिंह को तीन दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन पहले उन्हें तबीयत खराब होने पर देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें डेंगू बताया। ग्रामीणों ने कहा गांव में एक माह में बुखार से सुलेख, सुगरा, मेहरुना, मूदि सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस बारे में पीएचसी पुंवारका प्रभारी डॉ. अजीत राठी ने कहा जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांव में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव नगली मेहनाज में भी बुखार के चलते एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कौशल पत्नी सतपाल पिछले 20 दिन से बुखार से पीड़ित थी, इसका इलाज हरियाणा के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात में उसकी मौत हो गई। नागल सीएचसी इंचार्ज डॉ. विकास पाल ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। वे टीम भेज कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट के गांव दयालपुर निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र जयपाल परिषदीय विद्यालय में अध्यापक थे। वर्तमान में वह ब्लाक साढौली कदीम के गांव खैरी मढ़ती में तैनात थे। शुक्रवार को बुखार होने पर उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उन्हें देहरादून के एक अस्पताल ले गए। शनिवार को सुबह के समय देवेंद्र की मौत हो गई। अध्यापक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के गांव भागूवाला निवासी 35 वर्षीय कुलदीप सिंह को भी चार दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उसे डेंगू की पुष्टि होने के बाद हायर सेंटर भेजा। परिजन रात में उसे जौली ग्रांट ले गए, वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा। देर रात पीजीआई पहुंचने से पहले ही कुलदीप ने दम तोड़ दिया। मुजफ्फराबाद की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल ने बताया कि दयालपुर गांव में तीन बार कैंप लगा कर रोगियों की जांच की। दो बार फागिंग भी कराई। वह गांव में टीम भेज कर जांच कराएंगी।
छुटमलपुर क्षेत्र के गांव नानका निवासी 27 वर्षीय युवक अब्बास पुत्र जमशेद को पिछले 15 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार छुटमलपुर में निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक गरीब परिवार से था और रेहड़ा चला कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वे टीम भेज कर जांच कराएंगे। बुखार पीड़ित अपना उपचार सीएचसी में ही कराएं। झोलाछाप या मेडिकल स्टोर से दवाई न लें। सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।

चिलकाना। गांव सीकरी खुर्द में बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। गांव सीकरी खुर्द निवासी मुनव्वर की पत्नी नसीमा (55) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने नसीमा को देहरादून के एक बड़े अस्पताल में भर्ती किया। नसीमा की शुक्रवार की रात में बुखार के चलते अस्पताल में मौत हो गई। गांव सीकरी खुर्द में बुखार से अब से पहले दो और महिलाओं की मौत हो चुकी है। गांव में बुखार से लगातार तीसरे मौत होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed