फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Siddharth Jain became Inspector with 41st rank in All India

आल इंडिया में 41वीं रैंक के साथ इंस्पेक्टर बने सिद्धार्थ जैन

Sun, 17 Nov 2019 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Jain became Inspector with 41st rank in All India
सिद्धार्थ जैन। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सिद्धार्थ जैन ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 41वीं रैंक हासिल कर सहारनपुर और परिवार का नाम रोशन किया है। सिद्धार्र्थ वर्तमान में गृह मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ हकीकत नगर के रहने वाले हैं, जिनके पिता प्रदीप जैन अकाउंटेंट हैं, जबकि मां बबीता जैन कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक हैं। छोटी बहन जेवी जैन कॉलेज से बीए कर रही हैं। सिद्धार्र्थ की 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मेरी एकेडमी से हुई। इसके बाद वह बीटेक करने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी चले गए। जनवरी 2019 में ही उनका चयन गृह मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव अधिकारी के पद पर हुआ। अब हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक भर्ती परीक्षा (एसएससी सीजीएल 2017) का परिणाम जारी हुआ है। परीक्षा में शामिल हुए करीब 40 लाख अभ्यर्थियों में सिद्धार्थ ने ऑल इंडिया स्तर पर 41वीं रैंक हासिल की है। उत्तर भारत में उनकी 15वीं रैंक है। अपनी सफलता से सिद्धार्थ गदगद हैं। उन्हें इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर का पद मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता और पिता के आशीर्वाद तथा कड़े परिश्रम को दिया है। पिता प्रदीप जैन और मां बबीता जैन ने बताया कि सिद्धार्थ पढ़ाई में पहले से ही होनहार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed