फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with reverence and gaiety

श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Fri, 19 Aug 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with reverence and gaiety
राधा विहार स्थित सिद्घपीठ महाकाली मंदिर में जन्माष्टमी बनाते कालेंद्रानंद महाराज - फोटो : SAHARANPUR
श्रद्धा और उल्लास से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर समेत जिलेभर में शुक्त्रस्वार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। देर रात्रि को कान्हा के जन्म के उपरांत आरती कर भगवान को भोग लगाकर व्रत खोले गए। घरों में पर्व पर विशेष मिष्ठान बनाए गए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों को रंगीन रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों और विभिन्न मोहल्लों में धार्मिक झांकियां सजाई गईं। जिन्हें देखने के लिए देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ ही नन्हें-मुन्ने बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने घरों के बाहर गली-मोहल्लों और बाजारों में सुंदर झांकियां सजाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर मंदिरों में कान्हा के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाकर अपने व्रत को खोला।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
सहारनपुर। दाल मंडी पुल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री भैरव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां राधा-कृष्ण के नृत्य की झांकी ने मन मोहा। पंडित दिनेश कौशिक व पंडित मनोज कौशिक ने बृहस्पतिवार की रात 12ऱ्03 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और उन्हें भोग लगाया। इससे पूर्व भगवान शंकर और राधा-कृष्ण के नृत्य की झांकी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर मनोज सैन, मुकेश मेहता, मोनू कुमार, प्रदीप शर्मा, साजन, लालू, हरीश गर्ग आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे की आकृति में मंदिर को सजाया
सहारनपुर। चकराता रोड स्थित श्री बागेश्वर मंदिर सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां मंदिर की सजावट तिरंगे की आकृति में की गई। रंगीन लाइटों से तिरंगे का आकार दिया गया। यहां श्रद्घालुओं की भीड़ रही। इसी तरह श्री भूतेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े।
मंदिर में हुई भजन संध्या
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गिल कालोनी स्थित नारायणपुरी मंदिर में श्री हरि आनंद संकीर्तन परिवार की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां भजन सेवक संदीप शर्मा व पंकज पाठक ने एक के बाद एक मीठे रस से भरो री राधा रानी लागे आदि भजनों से नारायणपुरी मंदिर का प्रांगण वृंदावन समान आनंदित और सुगंधित हो गया। भजन संध्या में डॉ. सीमा गुप्ता, राजेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, लोकेश गौड़, आशु सिंघल, मुरली, अजय बिंदल आदि रहे।

श्रीकृष्ण का अभिषेक किया
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का विशेष पूजन किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने पाप का समूल नाश करने के लिए अवतार लिया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया गया। भगवान के दिव्य 1008 नामों से भगवान की महा स्तुति की गई और आरती उतारी गई।

जनामष्टमी पर भैरव मंदिर में लाये गये सांपो को देखने के लिये आये श्रद्घालु

जनामष्टमी पर भैरव मंदिर में लाये गये सांपो को देखने के लिये आये श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

जनामष्टमी पर हकीकत नगर में सजी राधा कृष्ण की झांकी

जनामष्टमी पर हकीकत नगर में सजी राधा कृष्ण की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

माहेश्वरी पंचायती मन्दिर बनी राधा कृष्ण की झांकी

माहेश्वरी पंचायती मन्दिर बनी राधा कृष्ण की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

तिरंगे में सजा बागेश्वर महादेव मंदिर

तिरंगे में सजा बागेश्वर महादेव मंदिर- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिये लगी लाइन

बागेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिये लगी लाइन- फोटो : SAHARANPUR

बागेश्वर महादेव मंदिर में बनी अद्घनागेश्वर की झांकी

बागेश्वर महादेव मंदिर में बनी अद्घनागेश्वर की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed