फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shreeji's grand Rath Yatra was taken out in the metropolis

महानगर में श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली

Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shreeji's grand Rath Yatra was taken out in the metropolis
चन्द्र नगर जैन मन्दिर से निकली पालकी कलश यात्रा निकालते जैन समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजन हुआ। श्रीजी की रथ यात्रा और पालकी यात्रा भव्य रुप से बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में श्रीजी की रथ यात्रा कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई। धर्मध्वजारोहण जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। राजेश कुमार जैन ने कहा कि जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा का मार्ग दिखाया है और यह वर्तमान समय की आवश्यकता भी है। नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जब विश्व शांति की बात चलती है। तब भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिए गए संदेश की याद आती है। कुलभूषण जैन और महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के विचार आज भी प्रासंगिक है। रथ यात्रा कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मोर गंज बाजार, दीनानाथ बाजार, रानी बाजार रायवाला होते हुए जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां श्री जी का जलाभिषेक हुआ। इसके बाद शोभायात्रा वापस कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर पहुंची। श्री जी को लेकर बैठने का सौभाग्य प्रदीप जैन को मिला। खजांची देव जैन, सारथी राजेश कुमार जैन बने। विपिन जैन, चंद्र जैन, संजीव जैन, अरुण जैन, अनुज जैन, पार्षद मान सिंह जैन, पार्षद मनोज जैन, पंकज जैन, विवेक जैन, विनय जैन, अजय जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

चंद्रनगर में पालकी यात्रा निकाली
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चंद्रनगर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक मुकेश जैन ने भजन सुनाए। दोपहर में श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा आशा मॉडर्न स्कूल में पहुंची। जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। डॉ. एके जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजेश जैन, संजय गर्ग मौजूद रहे। पालकी शोभायात्रा में भव्य जैन, दिव्य जैन, वीर जैन, डॉ. सौम्य जैन, नवीन जैन, सुशील जैन, प्रदीप किशोर जैन, एके जैन, अभय जैन, दिनेश जैन आदि का सहयोग रहा।

सर्राफा बाजार से महावीर जयंती पर जैन पंचायती मन्दिर में झंडा पूजन करते जैन समाज के पदाधिकारी

सर्राफा बाजार से महावीर जयंती पर जैन पंचायती मन्दिर में झंडा पूजन करते जैन समाज के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

सर्राफा बाजार से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर जैन पंचायती मन्दिर से निकली रथ यात्रा मे?

सर्राफा बाजार से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर जैन पंचायती मन्दिर से निकली रथ यात्रा मे?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed