सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन बाल बोधनी सभा की ओर से तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत घटयात्रा का आयोजन किया गया। घटयात्रा महावीर कालोनी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर चिलकाना रोड होते हुए लॉर्ड महावीरा एकेडमी स्थित नवनिर्मित श्री दिगंबर जैन 1008 श्री आदि जिनालय ध्यान केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म का ध्वज, अहिंसा परमो धर्म का संदेश देते हुए चल रहा था। उसके बाद घोड़े पर इंद्र वेशभूषा में बैठे बच्चे, इनके पीछे रथ में यज्ञ नायक, उसके बाद रथ में सौधर्म इंद्र, उसके पश्चात पालकी में विराजमान श्रीजी की शोभा देखते ही बन रही थी। साथ में इंद्राणी की वेशभूषा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हार व मुकुट पहने हुए सिर पर कलश लेकर चल रही थी। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान डॉ. जेडी जैन, डॉ. अनिल कुमार जैन, अभिनंदन कुमार जैन, सुनील जैन, दीपक कुमार जैन, वैभव जैन, जयदीप जैन, राजेश जैन, संजीव जैन, कुलभूषण जैन, राकेश जैन, कुणाल जैन, रमेश चंद जैन, अंबुज जैन, रमेश चंद, विपुल जैन, चिनमय जैन, सनत कुमार, विनोद कुमार, जैन, ऋषभ जैन, शांति प्रसाद जैन, मुकेश कुमार जैन मौजूद रहे।

सहारनपुर के चिलकाना रोड स्थित लार्ड महावीरा स्कूल में झंडा पूजन करते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के चिलकाना रोड जैन पंचायती मन्दिर निकली कलश पालकी शोभायात्रा में शमिल महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR