{"_id":"5921f2db4f1c1b3c6a536339","slug":"shree-shyam-vandana-felicitates-devotees-on-bhajans","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्याम वंदना में भजनों पर झूमे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्याम वंदना में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
श्री श्याम वंदना महोत्सव में भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें कलाकारों ने सुंदर भजनों का गुणगान कर ऐसा समां बांधा की श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे।
शनिवार की रात्रि देवीकुंड स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ चौ. अर्जुन पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जबकि, चौधरी राजीव होराव, चौधरी मोहन गर्ग मुख्य यजमान रहे। महोत्सव में वृंदावन से आए प्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र जी महाराज ने एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पटना से आई रेशु शर्मा, सूरजगढ़ से संजय सैन व अलवर से आए पंडित सीताराम शर्मा ने भी अपनी सुरीली आवाज में सुंदर भजनों का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
देर रात्रि तक चले महोत्सव में भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्त भजनों का लुत्फ उठाते रहे। गायकों ने श्रद्धालुओं की फरमाइश पर भी अनेक भजन प्रस्तुत किए। मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा व महामंत्री आलोक गर्ग ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर चौ. भारत भूषण, सागर शर्मा, सोनू पाल, अरविंद अग्रवाल, मयंक गुप्ता, अंकुर गर्ग, नीरज शर्मा, गजराज राणा, विशाल गर्ग, पं. साधुराम, शेखर वर्मा, राजीव गुप्ता, अनु गोयल, राजकुमार रस्तोगी, अजय सिंघल, संजय तायल, शुभम शर्मा, सचिन शर्मा, नरेश भटनागर, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।