फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shopkeepers are encroaching, officials warned

दुकानदार करा रहे अतिक्रमण, अधिकारियों ने चेताया

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are encroaching, officials warned
चिलकाना रोड पर एक दुकान पर सील लगाते निगम के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के कई बाजारों में दुकानदार खुद तो सड़कों पर अतिक्रमण कर ही रहे हैं, साथ ही दुकानों के बाहर रेहड़ियां लगवाकर उनसे किराया भी वसूल रहे हैं। शुक्रवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव और सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम जब पांवधोई नदी किनारे सब्जी मंडी में अतिक्रमण देखने पहुंचे तो हैरान रह गए। कई दुकानें खाली मिली, जबकि उनका सामान सड़कों पर दस से 12 फुट तक रखा हुआ था।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर दोनों अधिकारी शुक्रवार को पांवधोई नदी के दोनों किनारों का निरीक्षण कर रहे थे। दुकानों का सामान सड़कों पर रखा होने पर उन्होंने दुकानदारों से बात की, साथ ही कई दुकानों में घुसकर देखा तो दुकानें भीतर से खाली थी और सामान के बोरे व डिब्बे बाहर सड़क पर सजे थे। ज्यादातर सब्जी विक्रेताओं द्वारा भी अपनी दुकानों की सारी सब्जी सड़क पर रखी हुई थी। कई दुकानों के सामने रेहड़े लगे मिले, जिनकी वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। रेहड़े वालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेहड़ा लगवाने की एवज में संबंधित दुकानदार उनसे पैसा वसूलते हैं। इस पर अधिकारियों ने हैरानी जताते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि अगली बार ऐसा मिला तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्घ कार्रवाई होगी। सड़कों पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

25 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा, एक दुकान सील
सहारनपुर। कर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को 25 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए, जबकि एक दुकान को सील करने की कार्रवाई की। कई भवन स्वामियों ने कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही भुगतान किया। शुक्रवार को निगम के अधिकारी पुराना चिलकाना रोड पर पहुंचे। यहां आधा दर्जन दुकानों को सील किया तो दुकानदारों में खलबली मच गई। दो दुकानदारों ने दुकानें सील होने के बाद कर जमा कराया, जिसके बाद सील खोल दी गई। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने सील की गई दुकानों के स्वामियों से बकाया राशि का कुछ हिस्सा तुरंत जमा कराते हुए उनकी दुकानों की सील खोलने का अनुरोध किया और अधिकारियों को आश्वस्त किया कि शेष राशि सोमवार तक जमा करा देंगे। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा, हेमराज सिंह, प्रवीन, लोकेश, टीसी प्रवेज आलम, अहमद रजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed