फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shock to ASP, Nakud candidate joins BJP

आसपा को झटका, नकुड़ प्रत्याशी भाजपा में शामिल

Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shock to ASP, Nakud candidate joins BJP
सहारनपुर। चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को बड़ा झटका लगा है। नकुड़ विधान सभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पता चलते ही आजाद समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने के साथ ही आजीवन सदस्य बनने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी ने नकुड़ विधान सभा सीट पर सोनू सैनी को चुनाव मैदान में उतारा था। वह तब से चुनाव प्रचार में भी जुटे थे, लेकिन रविवार को गंगोह में चुनावी जनसभा करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सोनू सैनी ने आजाद समाज पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रत्याशी के भाजपा में चले जाने के बाद पार्टी में खलबली मच गई। पार्टी पदाधिकारियों ने तुरंत बैठक कर सोनू सैनी को पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया। आजाद समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि सोनू सैनी ने प्रत्याशी बनने के बाद पार्टी को इस तरह छोड़कर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज को ठेस पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें पार्टी के विरुद्घ कार्य करने के चलते निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन पर आजीवन पार्टी सदस्य बनने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed