फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shia cried after picking up the coffin

ताबूत उठाकर जार जार रो पड़े शिया सोगवार

Thu, 08 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shia cried after picking up the coffin
- सहारनपुर में बड़ा इमामबाड़ा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल में तमाम धार्मिक कार्यक्रम बदल गए हैं। हर साल चेहल्लुम पर शिया सोगवार मातमी जुलूस निकालते थे, मगर इस बार कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सिर्फ मजलिस ही की जा सकीं। ताबूत उठाने की रस्म अदायगी इमामबाड़ा परिसर में ही की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर के मोहल्ला जाफर नवाज में स्थित बड़ा इमामबाड़ा में शिया सोगवार महिलाओं ने ताबूत को उठाया। इमामबाड़ा परिसर में घूमने के बाद ताबूत को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। इस दौरान महिलाएं या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के साथ जार जार रोती नजर आईं। इसके बाद मजलिस में मौलाना तौसीफ काजमी ने खिताब फरमाया। रेशमा जैदी, सानिया जैदी, अरशिया जैदी आदि महिलाओं ने सोज ए सलाम अदा किया। बड़ा इमामबाड़ा के प्रबंधक डॉ. अथर अब्बास जैदी और गुड्डू जैदी ने बताया बुधवार को शाम के समय मोहल्ला अंसारियान स्थित छोटे इमामबाड़े में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजलिस हुई, इसमें मौलाना यूसुफ अब्बास ने अलम उठाया और अजहर काजमी ने खिताब फरमाया। इस दौरान इशरत हुसैन, अबू तालिब, अबू तुराब, अनवर अब्बास आदि मौजूद रहे। अंजुमन ए अकबरिया और अंजुमन ए इमामिया ने मातम किया।

- बड़ा इमामबाडा में ताबूत उठाती शिया सोगवार महिलाएं।

- बड़ा इमामबाडा में ताबूत उठाती शिया सोगवार महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर में चेहल्लुम पर मजलिस में मौजूद शिया सोगवार महिलाएं।

- सहारनपुर में चेहल्लुम पर मजलिस में मौजूद शिया सोगवार महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed