फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shauhar gave divorce, wife is wandering for justice

शौहर ने दिया तलाक, न्याय के लिए भटक रही बीवी

Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shauhar gave divorce, wife is wandering for justice
सहारनपुर। जा शबनम मैंने तुझे तलाक दिया... तलाक दिया... तलाक दिया..। पति ने तीन बार कहा और शबनम से रिश्ता खत्म कर लिया। कोलकाता की रहने वाली शबनम के पहले शौहर की मौत के बाद दूसरे शौहर ने तीन तलाक दे दिया। शबनम को उसके तीन बच्चों के साथ सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। शबनम अब पुलिस अधिकारियों के दरवाजा खटखटा रही है।
विज्ञापन

कोलकाता की रहने वाली शबनम फिलहाल चिलकाना रोड आयशा मस्जिद के पास अहमद कालोनी में रह रही है। शबनम का कहना है कि वह कोलकाता की रहने वाली है। अहमद कालोनी निवासी अमजद उससे निकाह कर लाया था। उसके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन मार्च 2016 में गंभीर बीमारी के चलते उसके शौहर अमजद का इंतकाल हो गया। अमजद के इंतकाल के बाद उसके ससुरालियों ने पहले तो उसके जेठ से ही निकाह करने का दबाव बनाया। बाद में अपने एक रिश्तेदार मोहतसिम को कुंवारा बताकर उसके साथ जबरन निकाह करा दिया। निकाह के कुछ दिन बाद मोहतसिम उसे पटियाला ले गया। लेकिन वहां जाकर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। जब उसने इस बाबत पूछा तो उसके साथ मारपीट की गई। पटियाला से सहारनपुर लाकर किराए पर रखा, उसके साथ रोजाना मारपीट की जाने लगी। दस अक्तूबर 2019 को कचहरी में लाकर उससे जान से मारने की धमकी देकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद घर ले जाकर उसे तीन तलाक दे दिया। उसने बताया कि कचहरी में तलाकनामे पर उसका अंगूठा लगवा लिया है। अब वह कुछ नहीं कर सकता। उससे अब उसका कोई रिश्ता नहीं है। इस मामले में शबनम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed