{"_id":"69aca23cf6683376b5cfe1c341578b6f","slug":"sharp-attack-up-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद उपचुनाव के सिलसिले में सहारनपुर पहुंचे थानाभवन विधायक सुरेश राणा ने प्रदेश सरकार को आतंकवाद का समर्थक करार दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकियों को छोड़ने की कोशिश और सिमी को सामाजिक संगठन कहने से यह बात तय है कि सरकार आतंक और आतंकवादियों की समर्थक है।
कलक्ट्रेट परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया ने बटाला हाउस कांड में आतंकियों को कानूनी सुविधा दिलाने बात कही थी।
पिछली सपा सरकार ने सिमी जैसे बेहद खतरनाक संगठन को सामाजिक संगठन करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वाराणसी में ब्लास्ट सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों के आरोपियों को जेल से छुड़ाने के लिए सपा से बहुत प्रयास किए।
ब्लाक प्रमुख से लेकर अन्य चुनावों तक प्रदेश में आतंक का माहौल है। दंगों का जिक्र छेड़ते हुए कहा कि आरोपी मौलाना को हेलीकाप्टर से लखनऊ बुलाना और सहारनपुर दंगे के आरोपियों का सीएम हाउस में फोटो खिंचवाना इस बात को स्पष्ट करता है कि सरकार आतंक और आतंकवाद का समर्थन करती है।