फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakti Sadan will start in the metropolis from next week

Saharanpur News: अगले सप्ताह से महानगर में शुरू होगा शक्ति सदन

Sun, 24 Aug 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shakti Sadan will start in the metropolis from next week
सहारनपुर। निराश्रित और पीड़ित महिलाओं को अब आश्रय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अगले सप्ताह से महानगर में शक्ति सदन शुरू हो जाएगा। प्रोबेशन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पर एक समय में 50 महिलाएं रह सकेंगी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन




शासन ने घरेलू हिंसा से पीड़ित, आपदा प्रभावित और बेसहारा महिलाओं के लिए शक्ति सदन तैयार करने का फैसला किया है। इसके लिए जिला प्रोबेशन विभाग ने चंद्र नगर में सदन को संचालित करने का फैसला किया। यहां पर 18 वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को आश्रय मिलेगा। इन महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र आदि की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही यहां निवास करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन आदि का व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ये महिलाएं शक्ति सदन से निकलकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके लिए गत महीने शासन ने बजट को भी स्वीकृति दी थी। बजट मिलने के साथ ही महानगर में शक्ति सदन बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई। जहां पर शक्ति सदन संचालित किया जाएगा, वहां पर फर्नीचर आदि सामान को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। जो इसी सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह से शक्ति सदन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर में शक्ति सदन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई गई है। शक्ति सदन में 18 वर्ष से अधिक की आयु की 50 महिलाएं एक साथ रह सकेंगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

- अभिषेक पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed