फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakir and Raxi run fastest in 200 meters

200 मीटर में सबसे तेज दौड़े शाकिर और राक्सी

Sun, 17 Nov 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shakir and Raxi run fastest in 200 meters
चिलकाना के हिमलयन इंस्टीटयूट में खिलाडियों से परिचय लेते नगर विधायक संजय गर्ग - फोटो : SAHARANPUR
200 मीटर में सबसे तेज दौड़े शाकिर और राक्सी
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के आठ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रविवार को खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में सहारनपुर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि छात्रों को शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेलकूद में भी अपना दमखम दिखाना चाहिए। सरकार खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में मैक्स फोर्ट के छात्र अभिषेक सैनी ने प्रथम, ज्ञानकलश स्कूल अभय राठौर ने द्वितीय स्थान पाया। 200 मीटर रेस में मैक्सफोर्ट के शाकिर ने प्रथम, निशि मेमोरियल स्कूल के अहमद वारसी ने द्वितीय, 200 मीटर छात्राओं में विक्टर होम की राक्सी ने प्रथम और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मैक्स फोर्ट स्कूल की आसिया प्रथम और हिमालय स्कूल की प्रिया द्वितीय रही। लंबी कूद छात्रों में विक्टर होम के दिपांशु प्रथम और अर्पित द्वितीय रहे। कबड्डी में आरडी स्कूल प्रथम रहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज चौधरी और चेयरमैन अकबर कुरैशी ने खेलों में विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी। हिमालयन स्कूल के संस्थापक केएन तिवारी, प्रधानाचार्या सरिता गर्ग, बालकृष्ण शर्मा आदि थे।

चिलकाना में खेलकूद प्रतियोगिता में पदकों के साथ विजेता छात्र छात्राएं

चिलकाना में खेलकूद प्रतियोगिता में पदकों के साथ विजेता छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed