फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shaheed Nishant Sharma was cremated with state honors in Saharanpur

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद निशांत शर्मा का अंतिम संस्कार, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Mon, 25 Jan 2021 05:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jan 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Nishant Sharma was cremated with state honors in Saharanpur
शहीद निशांत शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद निशांत शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा, निशांत तेरा नाम रहेगा। वंदे मातरम, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे। वहीं जिले के अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


शहीद निशांत शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार देर रात उनके घर न्यू शारदानगर में पहुंचा। वहीं सोमवार सुबह होते ही उनकी कॉलोनी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद दोपहर में अंबाला रोड स्थित श्मशान घाट पर ले जाकर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गण्यमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


वहीं पति की अंतिम विदाई से पहले पत्नी सोनम बेहोश हो गई। पत्नी रोते हुए बोली कि मुझे भी ताबूत में बंद कर दो, इनके साथ ही जाऊंगी। श्रद्धांजलि के समय सोनम ने निशांत की तस्वीर उठा ली और जोर- जोर से रोने लगी। रविवार रात में भी सोनम तिरंगे से लिपटे ताबूत के पास बैठकर घंटों तक रोती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान: शहादत की खबर से सदमे में पत्नी, ढाई साल पहले हुई थी शादी, देखिए तस्वीरें


जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सहारनपुर के सपूत नायक निशांत शर्मा घायल हो गए। 18 जनवरी को निशांत शर्मा को ऊधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली। 

शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर की गली नंबर 41 में रहने वाले 34 वर्षीय निशांत शर्मा 61 राष्ट्रीय रायफल जाट रेजिमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती राजौरी सेक्टर में थी। निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं छोटा भाई शुभम भी सैनिक है और मेरठ में तैनात है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed