{"_id":"64bac1af7c0b5de00906eb28","slug":"sexual-violence-in-manipur-a-violation-of-human-rights-madani-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-998-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में यौन हिंसा की घटना मानवाधिकारों का उल्लंघन : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर में यौन हिंसा की घटना मानवाधिकारों का उल्लंघन : मदनी
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
केंद्र व राज्य सरकार से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। मणिपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने अफसोस जताया। साथ ही शासन प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर करते हुए घटना की कड़ी निंदा की।
शुक्रवार को मौलाना महमूद मदनी ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। मौलाना मदनी ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और हमारे दिलों को दुख से भर दिया। उन्होंने कहा कि यौन हिंसा की यह घटना मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है तथा हमारे साझा मूल्यों पर हमला और समाज की बुनियादी संरचना पर खतरनाक हमला है। उन्होंने कहा कि हमें इसके खिलाफ एकजुट होना होगा। साथ ही भारत सरकार और राज्य सरकार को आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
नौशाद उस्मानी