फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sexual assault on 11th class student in Saharanpur, two accused arrested

दरिंदगी: 11वीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को बदहवास हालत में फेंक आरोपी फरार, फिर पुलिस ने दो दबोचे

Tue, 12 Sep 2023 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Sep 2023 12:50 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में 11वीं छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
Sexual assault on 11th class student in Saharanpur, two accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी बदहवास हालत में लड़की को कस्बे शिव चौक पर फेंक कर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद गांव आसराखेड़ी निवासी दो लड़के छात्रा को मिले, जिन्हें छात्रा पहले से जानती थी। क्योंकि, उसके रिश्तेदार भी आरोपियों के गांव में रहते हैं। आरोपियों ने छात्रा को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर पहले से तीन युवक और मौजूद थे। आरोप है कि छात्रा के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बदहवास हालत में छात्रा को शिव चौंक पर छोड़ कर चले गए।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। छात्रा रोने लगी। पता लगने पर सीओ मुनीश चंद्र और कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने साथ ले गए। पता लगने पर परिजन भी थाने पहुंचे। छात्रा ने उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी और आरोपियों के नाम बताए।

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि दो आराेपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed