{"_id":"6155fe1c8ebc3e09024bfce6","slug":"sewer-line-work-accelerated-waiting-for-road-to-be-built-saharanpur-news-mrt558597648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन कार्य में आई तेजी, सड़क बनने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन कार्य में आई तेजी, सड़क बनने का इंतजार
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सीवर लाइन डालते कर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर सीवर लाइन डालने के कार्य में तेजी आई है, लेकिन घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक का कार्य अभी धीमा चल रहा है। ऐसे में अभी सड़क का निर्माण कब तक होगा, यह संशय बना हुआ है। सड़क न बनने की वजह से घंटाघर से कोर्ट रोड पुल एक साइड में वाहन चल रहे हैं, जहां गड्ढों की वजह से बुरा हाल हो रहा है।
दरअसल, पिछले दिनों ही मंडलायुक्त लोकेश एम ने जब स्मार्ट रोड के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था तो, सीवर लाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट चेताया था कि सीवर डालने कार्य पूरा कर सड़क खाली करके दें। उनकी हिदायत के बाद कोर्ट रोड पर सेक्रेड हार्ट चर्च के मोड़ से हाथी गेट के सामने से होकर मिशन कंपाउंड वाले मोड़ तक सीवर डालने का कार्य पूरा कर दिया है, लेकिन मिशन कंपाउंड के मोड़ पर ही अभी कार्य चल रहा है। इस कारण अभी भी हाथी गेट से पार्श्वनाथ प्लाजा तक बाएं तरफ का रास्ता खोला नहीं जा सका है और इस हिस्से में एक ही साइड वाहनों का आवागमन हो रहा है।
वहीं, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक सीवर लाइन डालने के कार्य की रफ्तार अभी धीमी चल रही है। यहां पर सड़क पर खोदाई भी हुई है, लेकिन इस हिस्से कार्य धीमा चलने से अभी दिक्कत बनी हुई हैं। हल्की बरसात में ही यहां पानी भर रहा है, आसपास के दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंचते, जिस कारण व्यापारी भी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी करनी पड़ी रोडवेज बसें
घंटाघर से रेलवे स्टेशन की तरफ भी स्मार्ट रोड बननी है। वहां रोडवेज बस स्टैंड के बाहर भी सीवर लाइन डाली गई, जिस कारण अब वहां मिट्टी भराव का कार्य हो रहा है। इस वजह से बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों को रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ा किया गया।
स्मार्ट रोड के कार्य तेजी से पूरे कराए जाने हैं। मंडलायुक्त की तरफ से भी स्मार्ट सिटी के कार्यों को जल्द कराने के निर्देश हैं। सीवर लाइन कार्य पूरा होते है सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम

कोर्ट रोड पर सीवर लाइन का काम हुआ पूरा।- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे रोड पर सड़क का काम शुरू हुआ- फोटो : SAHARANPUR