{"_id":"61c4c8b5b73aba55492b2485","slug":"seven-thousand-houses-will-soon-have-drinking-water-supply-saharanpur-news-mrt5704296127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए ओवरहैड से सात हजार घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए ओवरहैड से सात हजार घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम में शामिल गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मानकमऊ, आईटीआई, दाबकी जुनारदार और सड़क दूधली में पेयजल टंकियां बनकर तैयार हैं। इन पर 28 करोड़ 35 लाख 41 हजार की लागत आई हैं। इनसे सात हजार से ज्यादा घरों को कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।
अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत सहारनपुर पुर्नगठन पेयजल योजना पार्ट-एक के तहत बनाई गई पानी की टंकियों का नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे चारों जलाशयों को पूरी क्षमता से चलाकर कनेक्शन दिए गए घरों में जाकर ये जांच करें करें कि उनके घरों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। जलकल विभाग के सहायक अभियंता नरेश गुप्ता ने बताया कि चारों उच्च जलाशयों पर 2835.41 लाख रुपये का व्यय आया है। मानकमऊ में 37.25, आईटीआई क्षेत्र 26.30, दाबकी जुनारदार 13.83 और सड़क दूधली के साथ 18.07 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। निरीक्षण के समय जलनिगम के अधिशासी अभियंता रचिन यादव, सहायक अभियंता नरेश गुप्ता, जलकल के अधिशासी अभियंता सुशील सिंघल व जूनियर इंजीनियर देशांतर आदि मौजूद रहे।
मानकमऊ, आईटीआई, दाबकी जुनारदार और सड़क दूधली में चार पेयजल टंकियां तैयार
स्थान क्षमता कनेक्शन
मानक मऊ 2100 2999
आई टी आई 1900 1305
दाबकी जुनारदार 1000 1325
सड़क दूधली 1500 1437
(क्षमता किलोलीटर में )