फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven Sectors and 21 Static Magistrates will be posted for the examination

परीक्षा के लिए तैनात होंगे सात सेक्टर एवं 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven Sectors and 21 Static Magistrates will be posted for the examination
सहारनपुर। 24 अगस्त को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने सात सेक्टर एवं 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोग की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसे सजगता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा 24 अगस्त को जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों में दो पाली में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के सुगम मार्ग का आंकलन परीक्षा तिथि से एक दिन पहले अवश्य कर लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर उत्तर पत्रक एवं अन्य दस्तावेज स्टेटिक मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर पुलिस बल के संरक्षण में जनपद मुख्यालय पर कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएंगे। केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दशा में कोई भी प्रश्न पत्र या ओएमआर पुस्तिका परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम या परीक्षा कक्ष के बाहर खुली स्थिति में नहीं जानी चाहिए। परीक्षा समाप्ति के बाद दो अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर कराकर सील बंद करें। इस दौरान एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed