फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven infected including medical students, 39 active patients

मेडिकल के छात्र सहित सात संक्रमित मिले, 39 सक्रिय मरीज

Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven infected including medical students, 39 active patients
मेडिकल के छात्र सहित सात संक्रमित मिले, 39 सक्रिय मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र सहित सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बार अभी तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या 46 पर पहुंच गई है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 39 सक्रिय मरीज हैं।

शुक्रवार को मिले कोरोना के सात मरीजों में चार मरीज पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क वाले हैं, जिनमें एक मेडिकल का छात्र भी है। इसके अलावा तीन अन्य मरीजों में एक देवबंद, एक मुजफ्फराबाद और एक नकुड़ का रहने वाला है। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना के मरीज 15 दिन से मिलने शुरू हुए हैं। जांच तो पहले से चल रही है, लेकिन संक्रमित अब मिल रहे हैं। अभी तक 46 मरीज मिले हैं, जिनमें से सात ठीक हो चुके हैं और 39 सक्रिय मरीज हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताया कि भीड़ वाले क्षेत्रों में जाएं तो मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हाथों को बार बार धोते रहें या फिर सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed