फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Service is the basic mantra of organization workers: Rathore

सेवा ही संगठन कार्यकर्तापओं का मूल मंत्र: राठौर

Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Service is the basic mantra of organization workers: Rathore
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है। भाजपा सदैव सेवा भाव से साथ आगे बढ़ी है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी राष्ट्र हित और समाज की सेवा को मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच है। कोरोना काल में जहां विपक्षी राजनीतिक दल केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े होकर सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन के लिए जनता में जागरूकता लाने का अभियान शुरू किया। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों के पंजीकरण करवाकर टीका लगवाने की अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद कांता कर्दम ने कहा कि हमारे लिए गर्व का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित कर देशवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। इस वैक्सीनेशन अभियान की सफलता कोरोना के संपूर्ण उन्मूलन की आवश्यक कड़ी है। क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, किरत सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, कोआपरेटिव चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, केके पुंडीर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू, लाज कृष्ण गांधी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed