{"_id":"61cdf51d653a7b142e76070f","slug":"sensation-after-missing-employee-s-body-found-saharanpur-news-mrt571414225","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
जेल चुंगी स्थित ढमोला नदी में मिला कर्मचारी का शव जमा भीड़ शव की शिनाख्त करते परिजन
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देवबंद न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का जेल चुंगी के पास ढमोला नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से एक सप्ताह पूर्व देवबंद कोतवाली में कर्मचारी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
शहर के लिंक रोड निवासी राजकुमार (58) देवबंद न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह 23 दिसंबर को ड्यूटी से लौटते समय लापता हो गए थे। परिजनों ने राजकुमार की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली देवबंद में राजकुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर थाना जनकपुरी क्षेत्र में जेल चुंगी के पास ढमोला नदी में लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर मृतक की जेब से मिले आईडी कार्ड के आधार पर शव की शनाख्त राजकुमार के रूप में की। सूचना मिलते ही राजकुमार के परिजनों में कोहराम मच गया। राजकुमार का पुत्र महेंद्र और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। महेंद्र ने बताया कि पिता एक सप्ताह से लापता थे। पिता की किसी से रंजिश या झगड़ा भी नहीं था। ऐसे में परिजनों ने हत्या होने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों से मिले थे राजकुमार
राजकुमार जेल चुंगी के पास अक्सर अपने जानकारों से मिलने आते थे। जांच में पता चला कि 23 दिसंबर भी राजकुमार अपने परिचितों से मिले थे। पूछताछ में लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी। एसपी सिटी ने राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार शराब पीते थे। इसलिए माना जा रहा है कि नशे में वह पुल से ढमोला नदी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
सात दिन तक पड़ा रहा शव, उठे सवाल
शव की स्थिति देखकर लग रहा था कि मौत कई दिन पहले हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 23 दिसंबर को ही नदी में गिरने से राजकुमार की जान गई है, लेकिन सात दिन तक शव पड़ा रहा, जिस पर किसी नजर नहीं पड़ी। बृहस्पतिवार को अचानक कुछ लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना दी। ऐसे में हत्या होने की बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
लापता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव ढमोला नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या होने की बात से इंकार किया है, लेकिन पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
-राजेश कुमार, एसपी सिटी