{"_id":"46985bb400e57a54bbc607f01b71aa81","slug":"seen-glimpses-of-science-in-models-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलों में देखी विज्ञान की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलों में देखी विज्ञान की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनवुड स्कूल में राज्य परियोजना निदेशक उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के दिशा निर्देश पर आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज, सीबीएसई स्कूलों एवं आईसीएसई के कक्षा नौ एवं दस के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल की निदेशिका संतोष गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में पर्यावरणविद डा. एसके उपाध्याय, स्मार्ट सिटी सलाहकार डा. पीके शर्मा, महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी, रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. पूनम त्यागी, गणित विभाग के अध्यक्ष डा. एके गुप्ता, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष
डा. आरबीएस रावत, सहायक लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव एवं विज्ञान प्रदर्शनी के समन्वयक सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेडी के प्रधानाचार्य डा. संजय जैन आदि शामिल रहे। प्रदर्शनी में पर्यावरण विषय-जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता-संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा गणित, भौतिक आधारित खेल शामिल रहे।
विज्ञापन
जनपद के करीब 100 विद्यालयों द्वारा बनाए गए मॉडलों से से 20 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को उनके उत्कृष्ट मॉडल प्रदर्शन के लिए चुना गया। चयनित विद्यालयों में डीएवी पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, डीपीएस स्कूल, जनता इंटर कॉलेज, कान्वेंट एकेडमी, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेंट मैरीज एकेडमी, पाइनवुड स्कूल, जीजीआईसी गागलहेड़ी, जीआईसी नकुड़, जीआईसी देवबंद, जीआईसी पुडैन, जीजीआईसी अंबेहटा पीर, एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद, स्प्रिंग बेल्स स्कूल, केएलजीएम इंटर कॉलेज, विश्वजीत एसवीएस स्कूल, आरएनटीवीपी कॉलेज नकुड़ शामिल है।
सांत्वना पुरस्कार में गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की खुशी अरोड़ा, पीजी पायस इंटर कॉलेज की काजल, जेबीएस इंटर कॉलेज की शमा परवीन, गोचर इंटर कॉलेज के सुनील कुमार, जेवी जैन कॉलेज के रविंद्र कुमार एवं मदरलैंड पब्लिक स्कुूल की तनुष्का को पदक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अंत में निर्णायक मंडल द्वारा छात्रों की अद्भुत प्रतिभा को सराहा गया। साथ ही विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव जैन ने निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों का उम्दा प्रदर्शन
विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय विद्यालयों में आर्थिक स्थिति से कमजोर परिवारों के पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया। सीमित साधनों में बच्चों की प्रतिभा को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। ऐसे मेधावियों को प्रदर्शनी में विशेष सम्मान दिया गया।
शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मेधावियों को समय समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी।