फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeked permission to open market even in weekly closure

साप्ताहिक बंदी में भी बाजार खोलने की अनुमति मांगी

Wed, 20 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seeked permission to open market even in weekly closure
सहारनपुर। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से जुडे़ व्यापारियों ने मंगलवार को डीएम अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 31 मार्च तक साप्ताहिक बंदी के दिन भी बाजार खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे लॉकडाउन के चलते मंदी के शिकार हुए कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने की वजह से व्यापारियों पर कर्ज चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना संकट के दौरान भी व्यापारियों की कोई भी आर्थिक मदद नहीं की। कहा कि यह सीजन वैवाहिक और त्योहारों का है। इसलिए 31 मार्च तक बाजारों को साप्ताहिक बंदी के दिन भी खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे कारोबार को दोबारा गति मिल सके। इस दौरान राजीव फुटेला, वीरेंद्र कुमार बहल, ओमप्रकाश कंसल , राजेश लूथरा राजेश शर्मा, आदिल खान, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, श्रीकृष्ण गुप्ता, निखिल मित्तल, सुभाष सचदेवा, सुभाष धमीजा, संजय तिवारी ,दीपक जैन, हरि कालरा, कपिल मल्होत्रा, विनय ग्रोवर, सतपाल कालरा, राजेंद्र होंडा, दिनेश आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed