फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seek cooperation with private doctors to end TB

टीबी के खात्मे को निजी चिकित्सकों से मांगा सहयोग

Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation with private doctors to end TB
अंबाला रोड स्थित एक सभागार में प्राइवेट प्रैक्टिस चिकित्सको द्वारा आयोजित कार्यशाला में विचार ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टीबी को खत्म करने के लिए चिकित्सा विभाग ने निजी चिकित्सकों से सहयोग की अपील की है। अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग के अधिकारी और आईएमए के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला टीबी रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2025 तक टीबी से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। नियमानुसार निजी चिकित्सकों को उनके पास आने वाले टीबी के मरीजों की सूचना विभाग को देनी चाहिए, मगर 50 फीसदी से अधिक चिकित्सक ऐसा नहीं कर रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विक्रम सिंह पुंडीर ने चिकित्सकों से सहयोग की अपील की। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर मनदीप सिंह, डॉक्टर संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दवा कंपनी से 285000 की वसूली
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक दवा कंपनी से 285000 रुपये के हाउस टैक्स की वसूली की। नगर निगम की टीम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि दवा कंपनी चार साल से हाउस टैक्स नहीं चुका रही थी, जिसके चलते शुक्रवार को टीम ने खुद पहुंचकर वसूली की है। टीम में सहायक कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed