फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeing the mess in the block, the Divisional Commissioner, BDO suspended

ब्लॉक में गंदगी देख भड़के मंडलायुक्त, बीडीओ निलंबित

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess in the block, the Divisional Commissioner, BDO suspended
तहसील दिवस नकुड का निरीक्षण करते मण्डलायुक्त लोकेश एम0 - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त ने तहसील दिवस नकुड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिलने पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी को निलंबन नोटिस जारी कराया। वहीं अभिलेख नहीं मिलने और सवालों का जवाब नहीं देने पर दो लेखपालों को भी निलंबित किया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जन शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम. ने शनिवार को तहसील दिवस नकुड़ का औचक निरीक्षण किया। तहसील दिवस विकास खंड नकुड़ के परिसर में चल रहा था। ब्लॉक परिसर में बड़ी बड़ी घास, झाड़ियों, कूड़ा-करकट का जमाव पाया गया। कार्यालय और परिसर की रंगाई पुताई भी नहीं कराई गई है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। यह स्थिति देख मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ विजय कुमार तिवारी को निलंबन नोटिस जारी किया। तहसील दिवस में बेगी क्षेत्र के लेखपाल कशिश मलिक और छापर क्षेत्र के लेखपाल राजेश कुमार के पास उपलब्ध अभिलेखों के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन इन लेखपालों के बस्ते में भूलेख नियमावली के प्रस्तर- 25 की व्यवस्था के अनुसार अभिलेख ही नहीं मिले, जबकि मंडलायुक्त ने राजस्व परिषद से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जनपद की सभी तहसीलों में कार्यरत लेखपालों को प्रशिक्षण दिलाया था । प्रशिक्षण दिलाए जाने के बाद भी लेखपालों द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया। जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा आज ही इन लेखपालों को निलंबन नोटिस जारी करने के लिए उप जिलाधिकारी नकुड़ को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने तहसील दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed